Breaking News

सूरजपुर@एसईसीएल भटगांव में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Share


सूरजपुर 14 फरवरी 2022(घटती-घटना)। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने एसईसीएल भटगांव हॉस्पिटल द्वारा आयोजित रक्तदान महादान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एसईसीएल भटगांव हॉस्पिटल द्वारा आयोजित रक्तदान महादान के पुनीत कार्य की सराहना की तथा जो परंपरा रक्तदान महादान कार्यक्रम शुरू किए हैं निरंतर जारी रखने शुभकामनाएं दी। उन्होंने रक्तदान महादान में प्रत्येक जन को सहयोग करने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए ब्लड देने एवं लेने वाले दोनों को फायदा होता है। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ब्लड डोनेट करना फायदेमंद होता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, एसईसीएल के भटगांव एरिया जनरल मैनेजर श्री शशांक मोहन झा, भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सूरज गुप्ता, जरही नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बीजू दशान, एसडीएम श्री प्रकाश सिंह राजपूत, सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह, एसईसीएल भटगांव हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, चिकित्सीय स्टाफ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply