बैकुण्ठपुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कमेटी जिला कोरिया की अनिवार्य बैठक 30 जनवरी 2022 को जिले के दूरस्थ विकासखण्ड भरतपुर जनकपुर के वन कुटीर में आयोजित हुई। बैठक में पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी जिला कोरिया के अध्यक्ष अनिल जायसवाल स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी के उद्देश्यों से उपस्थित जनों को अवगत कराया और यह बताया कि किस तरह कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कमेटी पिछड़ा वर्ग समाज को कांग्रेस की रीति नीति से जोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है और लगातार कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग जिला कोरिया के विस्तार करते हुए संगठन सहित कांग्रेस को मजबूती देने का प्रयास कर रही है।
भरतपुर जनकपुर वन कुटीर में आयोजित बैठक के पूर्व 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर जनकपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सर्वप्रथम पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने याद किया उन्हें अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की और तत्पश्चात बैठक वन कुटीर में आरंभ की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों के बीच संगठन के विस्तार पर चर्चा की और पिछड़ा वर्ग विभाग का गठन सभी विकासखंडों तक हो सके इस विषय पर भी उन्होंने अपनी राय रखते हुए भरतपुर जनकपुर विकासखण्ड में भी गठन को लेकर अपनी तरफ से सभी उपस्थित जनों के बीच प्रस्ताव रखा। जिले के दूरस्थ विकासखण्ड में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कोरिया की आयोजित प्रथम बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर भरतपुर अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस अवधेश सिंह, संगठन मंत्री छोटे लाल वर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मुख्तार अहमद, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला सचिव एजाज गुड्डू, रामकलेश भुर्थिया, महेश साहू, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला मिडीया प्रभारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी देवेंद्र पाण्डेय उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur