बैकुण्ठपुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश आवाहन पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व किसान मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष विनोद साहू के मार्गदर्शन में ज़िला के धान खऱीदी केन्र्दो पर धरना देकर धान खऱीदी हेतु समर्थन मूल्य पर 15 फरवरी तक बढ़ाने और अन्य माँगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। अपने माँग पत्र में 15 फऱवरी तक खऱीदी, रबी फ़सल हेतु खाद की उपलब्धता, असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से नुक़सान की क्षतिपूर्ति, लंबित विधुत कनेक्शन और पिछले वर्ष की बक़ाया राशि व 2 वर्ष की बक़ाया बोनस यथा शीघ्र देने के संबंध में प्रदर्शन के बाद कलेक्टर / तहसीलदार के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया और यह भी आग्रह किया गया है कि उक्त माँगे 3 दिवस के भीतर पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के साथ कोड़ा में जिला मंत्री मुकेश कुमार जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलखन साहू, वरिष्ठ नेता झगर साय, गिरजा प्रसाद जायसवाल, ग्राम पंचायत कटकोना में महामंत्री रामलाल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जया मराबी, दलबीर सिंह, रामायण पंडो, सोनू लाल पंडो, कवलसाय पंडो, बाल साय सिंह उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur