Breaking News

कांग्रेस ने कहा निराशाजनक है आम बजट,जनता ने कहा बजट में नहीं है राहत

Share


देश का आम बजट हुआ पेश,वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया बजट,भाजपा ने बजट को संतुलित बताया

रवि सिंह –
बैकुण्ठपुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। बजट पेश करने के बाद स्वयं वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आदेश था घाटा कितना भी क्यों न हो आम आदमी पर महामारी के दौर में टेक्स का बोझ नहीं पड़ना चाहिए उसी आदेश को प्रधानमंत्री का मानकर यह बजट पेश किया गया है और कोई नया कर जनता पर नहीं लगाया गया है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में हमने महामारी की वजह से सरकार के सामने मौजूद मांग और चुनौतियों के बावजूद टैक्स के जरिये राहत ढूंढने की कोशिश नहीं कि है। आज पेश किए गए बजट में टेक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मध्यमवर्गीय जनता जिसकी वजह से बजट को लेकर निराश है वहीं वैश्विक महामारी से हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटी सरकार ने बजट पेश कर दिया है जिसे स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने बजट को लोगों के लिए अनुकूल और प्रगतिशील बताया है। आइये जानते हैं केंद्रीय बजट को लेकर जिले में किसकी क्या है राय। केंद्रीय आम बजट को लेकर कांग्रेसियों ने कहा इस बजट में आम आदमी वह गरीबों के लिए कुछ नहीं है इस बजट से लोगों को बिल्कुल भी राहत नहीं मिलने वाली, वहीं भाजपा इस बजट को देश के विकास का बजट मान रहे हैं और कह रहे हैं कि महामारी के बीच भी सरकार ने अच्छा बजट पेश किया है ताकि लोगों के ऊपर बाहर ना पड़े वहीं आम जनता भी इस बजट को लेकर ज्यादा खुश नहीं है उनका मानना है कि मध्यम वर्ग को फिर से छला गया है।

नजीर अजहर

जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया
इन्होंने बजट पर अपनी राय जाहिर करते हुए इसे जीरो बजट बताया उनके मुताबिक वर्ष 2022-23 के लिए पेश आम बजट में वेतनभोगी वर्ग, मध्यम वर्ग, गरीबों, किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं है, टेक्स स्लैब में बदलाव किया जाना चाहिए था जिससे मध्यमवर्गीय जनता को राहत मिलती।

योगेश शुक्ला पीसीसी सदस्य कांग्रेस
यह बजट अमीरों का है ना कि आम आदमी के लिए यह बजट पेश किया गया है, गरीबों की बजाय इस बजट में फिर से कॉरपोरेट सेक्टर को राहत देने का काम किया गया है।

वेदांती तिवारी
जिला पंचायत उपाध्यक्ष
ने कहा कि आज देश की वित्तमंत्री ने देश के लिए आम बजट प्रस्तुत किया, आम लोगों ने दो साल महामारी के बीच गुजारे हैं और जनता को बजट से बड़ी उम्मीदें थीं जैसा बजट में कुछ भी नहीं दिखा जो जनता को सीधा फायदा देता नजर आने वाला कोई विषय हो।

गुलाब कमरों
विधायक भरतपुर सोनहत

बजट को लेकर भारतपुर सोनहत विधायक ने कहा कि बजट व्यापारियों को और कॉरपोरेट जगत को राहत देता हुआ प्रस्तुत हुआ है,आम आदमी को लेकर बजट में कोई विषय शामिल नहीं है।

कृष्ण बिहारी जयसवाल
जिला अध्यक्ष भाजपा

सरकार ने बजट के माध्यम से 16 लाख रोजगार देने का भी वादा किया है, बजट बेहतर है और जनता की जरूरतों और उनकी महामारी के समय की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए बजट पेश किया गया है।

भईया लाल राजवाड़े
पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा

इनोवेशन, रिसर्च, स्टार्टअप को महत्व देते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ और निर्यात बढ़ाने को सोचकर नीतियां बनाई गई हैं। मुझे खुशी है कि नए राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर बढऩे से रोजगार और नए भारत का निर्माण होगा।

शैलेश शिवहरे
जिला उपाध्यक्ष भाजपा

केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट काफी संतुलित है हर क्षेत्र में हर वर्ग को ध्यान दिया गया है वह भी त्रासदी के बावजूद विकास की तरफ सरकार बढ़ रही है।

श्याम बिहारी जायसवाल
प्रदेश अध्यक्ष
किसान मोर्चा भाजपा

एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद की जाएगी, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, सिंचाई-सुविधाओं को बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाएगा, 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित, तिलहन की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों के लिए यह बजट काफी राहत भरा है।

योगेंद्र मिश्रा
श्रमिक नेता एसईसीएल

शासकीय कर्मचारियों के लिए यह बजट ज्यादा फायदेमंद नहीं है क्योंकि टैक्स में कोई छूट नहीं मिला है पुराने स्लैब पर ही टैक्स कटेंगे, सेविंग का दायरा नहीं बढ़ाया गया।

मनोज अग्रवाल
व्यव्सायी पटना

जीएसटी में राहत की उम्मीद थी पर राहत नहीं मिलने से व्यवसायियों को नुकसान है साथ ही आम लोगों को भी इस नुकसान को सहना पड़ेगा जीएसटी में सरकार को राहत देने पर विचार करने की जरूरत थी।

आज का बजट लोकलुभावन प्रतीत जरूर हो रहा है लेकिन जिस प्रकार मध्यमवर्गीय लोगों को लेकर बजट में उनका ध्यान नहीं दिया गया है उससे यह बजट जीरो बजट साबित होता हुआ नजर आता है।


विजय सिंह
अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पटना


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply