रायगढ़ ,01 फरवरी 2022 (ए)। बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल डोंगीपानी के बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी पढ़ाई कराकर सुर्खियों में आए पंचायत शिक्षक शशि कुमार बैरागी अचानक लंबे समय से बिना सूचना दिए स्कूल से गायब है। लगातार अनुपस्थिति की शिकायत मिलने पर बीईओ बरमकेला स्वयं डोंगीपानी स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षक शशि बैरागी अनुपस्थित पाया गया। ऐसे में उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। दरअसल, बरमकेला ब्लॉक के एक बार फिर डोंगीपानी स्कूल चर्चा में आ गया है. गौरतलब है कि दो वर्ष पहले जंगल के भीतर में बसा डोंगीपानी गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे अंग्रेजी में पढऩे लिखने की दक्षता को देखकर खूब वाहवाही मिलने लगी थी। स्कूल के शिक्षक शशि बैरागी ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई के अलावा सामान्य बोलचाल में अंग्रेजी में बातचीत कराने की सार्थक पहल करने पर प्रदेश स्तर में इस स्कूल की पहचान बन चुकी थी और शिक्षक से लेकर बच्चों तक रोल माडल बनाकर पेश किया जाने लगा था। लेकिन इस बार यही शिक्षक बिना सूचना दिए स्कूल नहीं आने से अध्ययन कार्य ठप हो चुका है। बताया जाता है कि शशि बैरागी 1 सितम्बर से 8 नवम्बर तक मेडिकल अवकाश में थे। उसके पश्चात् पांच दिवस वे बराबर स्कूल आए और अचानक से 16 नवम्बर से अब तक लगातार अनुपस्थित है। इसी बीच प्रधान पाठक वेद कुमार पटेल ने उनके अनुपस्थित की जानकारी बीईओ बरमकेला को दे दिया है।
Check Also
रायपुर@नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर भूपेश बघेल ने कसा तंज…
Share कहा- भाजपा को आदिवासी शब्द से है नफरत,वनवासी शब्द का राहुल गांधी ने विरोध …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur