Breaking News

रायपुर@पीसीसी चीफ मोहन मरकाम हुए कोरोना पाजीटिव,एमएमआई में भर्ती

Share


रायपुर, 20 जनवरी 2022 (ए)। छग प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। राजधानी रायपुर की बात की जाए तो यहां प्रति 24 घंटे में 12 सौ से अधिक सक्रिय मरीजों की संख्या मिल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी कोरोना पाजीटिव पाये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी चीफ मोहन मरकाम कुछ दिनों से सर्दी खासी से पीडि़त थे। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पाजीटिव आया। रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें राजधानी रायपुर के ही मेडिसाइन अस्पताल में ही ईलाज कराया जा रहा है। श्री मरकाम ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।


Share

Check Also

रायपुर@कड़ी मेहनत का मिला इनाम, 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Share छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं …

Leave a Reply