Breaking News

बैकुण्ठपुर@जिपं अध्यक्ष रेणुका सिंह ने नवपदस्थ कलेक्टर से की मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेट कर दी बधाई

Share

बैकुण्ठपुर 19 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा से जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष रेणुका सिंह ने मुलाकात की और उन्हें जिले में पदस्थापना की बधाई दी। मुलाकात के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया रेणुका सिंह ने नवपदस्थ कलेक्टर को पुष्पगुच्छ प्रदान कर शुभकामनाएं भी प्रदान कीं। नवपदस्थ कलेक्टर ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष से जिले की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछा और कार्यस्थिति से भी कलेक्टर अवगत हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे,सहयोगी गोपी कुर्रे, कुमार यादव व सत्येंद्र सिंह साथ मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कार्रवाई रायपुर में,सवाल सरगुजा में…निजी बसों का ‘लगेज नेटवर्क’ कब आएगा जांच के दायरे में?

Share रायपुर में 350 बसों पर कार्रवाई,लेकिन रायपुर-बिलासपुर-बनारस-रांची-झारखंड रूट की बसों पर अब भी खामोशी-संवाददाता-अम्बिकापुर,13 …

Leave a Reply