अम्बिकापुर 12 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुमित कुशवाहा पिता अयोध्या प्रसाद कुशवाहा उम्र 24 वर्ष ग्राम कर्मडीहा थाना वाड्रफनगर का रहने वाला था। वह सोमवार को बाइक से कहीं निकला था तभी रास्ते में अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
मनेन्द्रगढ़@ झगराखंड की शिक्षिका इशिता पांडे का ऑक्सफोर्ड तक सफर
Share छत्तीसगढ़ की बेटी इशिता पांडे ने बढ़ाया शिक्षा जगत का मान,ऑक्सफोर्ड में होंगी शामिल …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur