कोरबा 11 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। दर्री थाना के पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रहा स्कार्पियो वाहन मोरगा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। सुबह 6 बजे हुई दुर्घटना में महिला एएसआई अनिता खेस, महिला आरक्षक शीतला, आरक्षक प्यारे और वाहन चालक को चोटें आई । दर्री टीआई पौरुष ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस दल निजी वाहन से दर्री क्षेत्र की अपचारी नाबालिग लड़की को अम्बिकापुर बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंचाने के लिए गया हुआ था। नाबालिग को छोड़ कर ये लोग वापस लौट रहे थे कि, अनियंत्रित वाहन सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गई। टीआई ने बताया कि उन्होंने सबका हाल जाना सभी पुलिस कर्मि की हालत खतरे से बाहर है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur