Breaking News

कोरबा@कोरोना संक्रमण ने कराया बैंक बंद,एहतियातन दो दिन नहीं होगा कामकाज

Share

कोरबा 11 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने अब बैंकों में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है । जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की कोरबा जिले में संचालित शाखा एनटीपीसी जमनीपाली डिपॉजिट ब्रांच में पदस्थ 5 में से 3 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए । ब्रांच मैनेजर सहित 3 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने ने की वजह से यहां आगामी 2 दिन मंगलवार और बुधवार को एहतियातन (बैंक को सेनेटाइज करने)बैंकिंग कार्य बंद रखा जढ्ढयगा।इस संबंध में बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी सुशील कुमार जोशी ने बताया कि बैंक में तकरीबन 5 हजार सामान्य खाताधारक हैं । इन खाताधारकों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है ,चेक बुक धारी खातेदार अपने नजदीकी ब्रांच से लेन-देन कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच बैंक प्रबंधन न केवल अपने कर्मचारियों बल्कि अपने खाताधारकों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबंध है लिहाजा एहतियातन यह कदम उठाया गया है, आगामी 2 दिनों तक डिपाजिट ब्रांच एनटीपीसी जमनीपाली में बैंकिंग कार्य बंद रहेगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ चार महीने बाद भी जांच अधर में! सरकारी डॉक्टर पर निजी प्रैक्टिस के आरोपों पर प्रशासन की चुप्पी,शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को फिर सौंपा स्मरण पत्र

Share सरकारी सेवा में रहते हुए निजी क्लीनिक,एक्स-रे और सोनोग्राफी संचालन के आरोप,डॉक्टर ने कहा…सभी …

Leave a Reply