बैकुण्ठपुर 07 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा में हुई चूक से भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक बैकुंठपुर सहित कोरिया जिले के विभिन्न मंडलों में पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जç¸लाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस को अपनी हार प्रदर्शित हो रही है। कार्यक्रम में भाजयुमो जç¸लाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, जç¸लामहामंत्री शारदा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्शल गुप्ता, उपाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े, कार्यालय मंत्री रोशन राजवाड़े, भाजपा जç¸ला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, भाजपा मंडल महामंत्री सुभाष साहू, बिजेंद्र जायसवाल, सूबेज अहमद, नूर मोहम्मद उपस्थित थे। वही भाजयुमो ने बीते रोज पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राज्य की पुलिस ने क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते को झूठा आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार जनता द्वारा कांग्रेस को अस्वीकार करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देख कांग्रेस तिलमिला गई है। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रमुख रूप से बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, महामंत्री अभिषेक साहू, नवीन मिश्रा उपाध्यक्ष अनिल राजवाड़े, मंत्री दीपक साहू व भाजपा युवा मोर्चा शिवपुर चरचा मंडल से मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुर्रे, रणविजय सिंह, राहुल भारती, मनीष साहू, विकास चौधरी अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग एवं उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur