सूरजपुर 06 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। पंचायत उप निर्वाचन 2021-22 अंतर्गत जिला सूरजपुर के क्षेत्र क्रमांक 5 ओड़गी जिला पंचायत सदस्य के एक पद रिक्त हेतु नाम निर्देशन के सात आवेदन प्राप्त हुए थे। आज नाम आपसी का अंतिम दिन था जिसमें से एक अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस तरह क्षेत्र क्रमांक 5 के रिक्त पद के लिए 6 अभ्यार्थी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाएंगे। जनपद पंचायत प्रतापपुर के क्षेत्र क्रमांक 10 जनपद पंचायत सदस्य के 1 रिक्त पद हेतु नाम निर्देशन के दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिले में सरपंच के रिक्त 4 पदों के विरुद्ध ग्राम पंचायत कुम्दा में चार आवेदन, ग्राम पंचायत माटीडांड में चार आवेदन प्राप्त हुए तथा ग्राम पंचायत सुमेरपुर व परसापारा में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं।
Check Also
अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग
Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur