Breaking News

बैकुण्ठपुर@धान खरीदी व्यवस्था नही सुधरी तो करेंगे आंदोलनःमनोज शुक्ला

Share

बैकुण्ठपुर 1 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा धान की खरीदी कि जा रही है और लगभग सभी जगहों में अव्यवस्था का आलम है ऐसा ही मंजर नागपुर और बरबसपुर की धान खरीदी मंडी में भी है जिसकी अव्यवस्था को देखते हुए भाजपा युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सरकार के पास धान खरीदी के पैसे नही है, इस कारण तरह तरह के बहाने करके किसानों को परेशान किया जा रहा है उनके अनाज को जिसे की वह खून पसीने से कमाते है उसका निरादर किया जा रहा है कभी वारदाना नही मिलने से तो कभी नमी का बहाना बनाकर तो कभी खखरे का बहाना बनाकर उन्हें किसनो को लौटाया जाता है, कई कीसानो के धान को तो जप्त तक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज मौसम की मार अगर कोई झेल रहा है तो ह्यमारे राज्य का किसान है 4 दिनों से मौसम खराब है जिसके कारण किसान अपना अनाज मंडी नही ले जा पा रहा है और न ही उसे बेच पा रहा है मंडी में किसानो के लिए कोई भी सुविधा नही है किसान लागातार परेशान हो रहा है जिस कारण समस्त मण्डियों में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है दूसरी ओर किसान द्वारा खरीदे हुए अनाज को रखने की कोई भी सुविधायुक्त व्यवस्था नही है अनाज बारिश में भीग कर खराब हो रहा है मनोज शुक्ला में सरकार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी का समय भी आगे बढ़ाया जाए और खरीदी मंडी पर किसानों की बैठक व्यवस्था, अनाज को सुचारू रूप के बेचने की व्यवस्था,सरकार द्वरा खरीदे हुए अनाज को छाया युक्त जगह में रखने की मांग की है अन्यथा अति शीघ्र यदि व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो भाजपा युवामोर्चा किसानों के हक में आंदोलन करने को विवश होगी उन्होंने कहा की भाजपा का एक एक कार्यकर्ता किसान भाइयों के लिए समर्पित है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply