सूरजपुर 29 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। दिनांक 25.12.2021 को ग्राम आमापारा द्धारिकापुर निवासी घासीराम पण्डो ने थाना रामानुजनगर में सूचना दिया कि बहु कमला बाई का शव घर में पड़ा हुआ है जिसके शरीर में चोट के निशान है, घर में लड़का रामजीत पण्डो नहीं है, घटना के बारे में नतनीन से पूछताछ पर पता चला कि दिनांक 22.12.21 को लड़के और बहु में खाना को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था और रामजीत ने कमला बाई को मारपीट किया है और शंका जाहिर किया कि बहु की हत्या लड़के के द्वारा की गई है सूचना पर मर्ग कायम किया गया। मर्ग जांच एवं शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रामजीत पण्डो के विरूद्व धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण में फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार को आरोपी रामजीत पण्डो को पटना जिला कोरिया में घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि खाना को लेकर हुए विवाद में डण्डा एवं टांगी से प्रहार कर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया, आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एएसआई माधव सिंह, बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया, आरक्षक दीपक यादव, धनंजय साहू, संतोष ठाकुर, रविशंकर साहू, वेदप्रकाश राजवाड़े देवान सिंह व मनीष साहू सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur