जिले में 23 दिसम्बर को होगी मतगणना
सूरजपुर 21 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 प्रेमनगर में 20 दिसंबर को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान के बाद मतपेटी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था प्रेमनगर में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। नगरीय निकाय प्रेमनगर निर्वाचन के लिए मतपेटी हेतु स्ट्रांग रूम को सील करते समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, एसडीएम रवि सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर श्री उत्तम रजक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वहीदर्ररहमान, तहसीलदार श्री सालिक राम गुप्ता, सीएमओ श्री मोहरलाल, थाना प्रभारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी राजनीतिक दल के अभिकर्ता उपस्थित थे। उप जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 दिसम्बर 2021 को मतगणना का कार्य सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा से संबंधित समस्त प्रबंध किए गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur