Breaking News

कोरबा @ हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला की हो गई मौत

Share

  • स΄वाद्दाता-
    कोरबा 17 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है । ग्रामीणों के फसल और घरों का नुकसान तो कर ही रहे हैं ,अब जान की सुरक्षा भी खतरे में है। पसान रेंज में बीती रात ग्राम पंचायत पोडीकला के तुमाबहार की 70 वर्षीय महिला बुध कुंवारिया पति रामप्रसाद गोंड को हाथी ने हमला कर गंभीर हालत में पहुंचा दिया था। महिला के सिर और जांघ में गंभीर चोट आई थी ,जिसे वन अमले ने 108 की मदद से रात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में प्राथमिक उपचार के पश्चात पेंड्रा अस्पताल रेफर कर दिया । वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। पसान रेंजर धर्मेन्द्र चौहान ने मृतक के परिजन को तत्काल 25000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

Share

Check Also

कोरबा@7 साल की बच्ची से रेप और मर्डर…दुकान पर अकेला देख साथ ले गया,दुष्कर्म के बाद मार डाला,आरोपी को फांसी देने की मांग

Share कोरबा,23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 साल की बच्ची से रेप …

Leave a Reply