Breaking News

कोरबा@कुसमुंडा रेलवे साइडिंग गोली कांड का मास्टरमाइंड साजिद खान गिरफ्तार

Share

कोरबा 12 दिसम्बर 2021(घटती-घटना)। कुसमुंडा के रेलवे साइडिंग में 28 नवंबर की रात बिलासपुर के युवक सुमित कुमार चौधरी पर गोली चलवा कर अपने रंजिश को भुनाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी डीजल माफिया साजिद खान को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार ।साजिद खान के इशारे पर उसके शागिर्द रहे सुमित चौधरी ने गोपू पांडेय व अन्य लोगों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। सुमित ने अपने ऊपर गोली चलवाई और प्रतिस्पर्धी रहे राजा खान, अभिषेक आनंद तथा अशरफ खान को फंसाने के लिए उनके ऊपर आरोप मढ़ दिया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा इस पूरे मामले की सूक्ष्म विवेचना करते हुए सारा सच को सामने लाकर आपराधिक षड्यंत्र को उजागर किया गया। पूर्व में सुमित चौधरी और मुस्तकीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की कड़ी में साजिद खान को गोआ से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया एवं टीपी नगर चौक से उसकी परेड निकाली गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के शांति और सुकून में खलल डालने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply