Breaking News

कोरबा@पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share

कोरबा 05 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विभागीय जिम्मेदारी के साथ-साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी विशेष जोर दिया है । इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में पुलिसकर्मियों के बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल से जोड़ने और उनकी दक्षता को परिष्कृत करने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया । परंपरागत खेलों को इसमें शामिल करने के साथ बच्चों को प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। कबड्डी , फुटबॉल , क्रिकेट और खो-खो के अलावा कई खेल इस प्रतियोगिता का हिस्सा बने हुए हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर खिलाडç¸यों ने रिजर्व पुलिस लाइन के खेल मैदान में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बताया गया की टीम भावना और अनुशासन के मामले में बच्चों को निष्ठावान बनाने के लिए इस आयोजन को किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply