Breaking News

रायपुर @ अम्बेडकर अस्पताल के नए अधीक्षक ने संभाला पदभार

Share


रायपुर, 01 दिसंबर 2021 (ए)। डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में रेडियोडायग्नोसिस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. एस. बी. एस. नेताम ने आज संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। बता दें कि उच्च चिकित्सा विभाग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में रेडियोडायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस.बी.एस. नेताम नए संयुक्त संचालक-सह-अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया है। साथ ही डॉ. नेताम के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पैथोलॉजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अरविंद नेरलवार संयुक्त संचालक-सह-अस्पताल अधीक्षक के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे।


Share

Check Also

बलौदा बाजार@मातम में बदली दिवाली की खुशियां : करंट लगने से

Share पिता-पुत्र की मौत,अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम बलौदा बाजार,06 नवम्बर …

Leave a Reply