Breaking News

रायपुर @ मुख्यमंत्री आज 11 नगरीय निकायों में 67 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

Share


रायपुर, 20 नवम्बर 2021(ए )। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 21 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में 11 नगरीय निकायों को 67 करोड़ 13 लाख रूपए के 357 विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। ये सभी कार्य 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जिन कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे उनमें नगर पालिका निगम बीरगांव में 21 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से 17, नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में 5 करोड़ रूपए की लागत से 40, नगर पंचायत नरहरपुर में 3 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन शामिल है। इसी प्रकार नगर पंचायत मारो में 2 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से 6, नगर पालिक परिषद बैकुण्ठपुर में 5 करोड़ रूपए की लागत से 40, नगर पालिका परिषद शिवपुरचर्चा में 6 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से 31, नगर पंचायत भैरमगढ़ में 2 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से 13, नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 9 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से 81, नगर पंचायत प्रेमनगर में 3 करोड़ रूपए की लागत से 10, नगर पंचायत कोंटा में 3 करोड़ रूपए की लागत से 61 और नगर पंचायत भोपालपटनम में 4 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से 35 कार्य शामिल हैं।


Share

Check Also

बलौदा बाजार@मातम में बदली दिवाली की खुशियां : करंट लगने से

Share पिता-पुत्र की मौत,अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम बलौदा बाजार,06 नवम्बर …

Leave a Reply