Breaking News

रायपुर @ त्रिपुरा कांड को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम ने निकाला मौन जुलूस

Share


रायपुर, 12 नवम्बर 2021 (ए)। छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फ़ोरम के बैनर तले त्रिपुरा में हुए पैगंबर हजरत मुहम्मद (स. अ.व) की शान में गुस्ताखी,मुसलमानों पर हुए हमले,मस्जिदों में आगजनी, कुराने पाक की बेहुरमती के खिलाफ मौन जुलूस की शक्ल में ऐतेजाज़ किया गया जिसमे मुस्लिम समाज से हजारों लोगो ने शिरकत की और अपना विरोध दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम की तरफ से हुए इस मौन जुलुस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। बूढ़ा पारा धरना स्थल से मौन जुलुस निकलकर निगम गार्डन के सामने खत्म हुआ. जहां से प्रतिनिधि मंडल द्वारा राष्ट्रपति के नाम राजभवन में ज्ञापन सौंपा गया। बाद नमाज जुमा हुए इस मौन जुलुस में हजारों की संख्या में मुस्लिम जन मौजूद रहे. शांति पूर्वक ढंग से मौन जुलुस निकाला गया. निगम गार्डन में छग प्रदेश मुस्लिम फोरम के द्वारा आए हुए सभी लोगो का शुक्रिया अदा किया गया.


Share

Check Also

बलौदा बाजार@मातम में बदली दिवाली की खुशियां : करंट लगने से

Share पिता-पुत्र की मौत,अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम बलौदा बाजार,06 नवम्बर …

Leave a Reply