Breaking News

रायपुर @ छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बने अशोक जुनेजा

Share


रायपुर , 11 नवंबर 2021 (ए )। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अशोक जुनेजा, भापुसे (1989) को पुलिस महानिदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। आदेश के अनुसार जुनेजा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल ऑपेरशन/ एस.आई.बी. एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छसबल तथा एस.टी.एफ अतिरिक्त प्रभार के साथ ही पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी देखेंगे। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस महकमे के कामकाज को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. उनका गुस्सा डीजीपी डी एम अवस्थी पर फूटा था. नाराजगी का आलम यह रहा कि बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने डीजीपी बदलने का फरमान सुना दिया.


Share

Check Also

बलौदा बाजार@मातम में बदली दिवाली की खुशियां : करंट लगने से

Share पिता-पुत्र की मौत,अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम बलौदा बाजार,06 नवम्बर …

Leave a Reply