Breaking News

बैकु΄ठपुर @ ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति ने छठ घाट पर किया फल वितरण

Share

  • रवि सिंह-
    बैकु΄ठपुर 11 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)।ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति जिला कोरिया द्वारा बैकुंठपुर छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए पुष्प सहित फल की व्यवस्था की गई थी वहीं समाज के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन व सहयोग से फल व फूल का वितरण किया गया।
    ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बताया कि ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति द्वारा यह व्यवस्था छठ पूजन पर्व के अवसर पर छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई थी वहीं इसमें संस्कार समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति भी इस दौरान बनी रही।संस्कार समिति के जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि छठ पूजा का क्षेत्र में व्यापक प्रसार हो रहा है वहीं यह बड़ा ही कठिन व्रत त्यौहार है जो चार दिनों के कठिन व्रत व जटिल पूजा विधि के साथ सम्पन्न किया जाता है,छठ पूजा में महिला पुरूष ठंड के दिनों में सूर्य देव के अस्तांचल व उदीयमान रूप को अर्ध्य देने घंटो ठंडे पानी मे खड़े रहते हैं और अपने परिवार सहित सर्व समाज के लिए मंगलकामना करते हैं,यह पर्व अत्यंत शुद्धता के साथ मनाए जाने वाला हिन्दू पर्व की भी मान्यता रखता है जिसमें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ पर्व पर सभी श्रद्धालुओं के सेवा का अवसर मिला यह संस्कार सेवा समिति के लोगों का सौभाग्य रहा यह भी जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कही।

Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply