Breaking News

बैकु΄ठपुर @ कवर्धा मामले को लेकर हिन्दू धर्म आक्रोशित, भूपेश बघेल व मंत्री अकबर का जलाया पुतला

Share

  • रवि सिंह-
    बैकु΄ठपुर 11 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश आह्वान पर कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान और अपराधियों को खुला छोड़ कर पीडç¸त हिंदू पक्ष के लोगों को ही जेल में बंद करने वाली हिंदू विरोधी भूपेश सरकार के विरोध में बुधवार को सोनहत बाजार स्थल में भारतीय जनता पार्टी ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया।और मंत्री मोहम्मद अकबर को बर्खास्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की व पिडित हिन्दू पक्ष के लोगों के उपर जो झूठा आरोप लगाया गया है उसे खारिज करने की मांग किया।इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री के पी सिंह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, राजा राम राजवाड़े, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष व किसान मोर्चा मंडल महामंत्री दिलीप यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश राजवाड़े, आ.ज.जा. मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष लाल मन नेताम, अ.जा.जा. मोर्चा अध्यक्ष सहादुर राम, भाजयुमो मंडल महामंत्री रमेश तिवारी, टिकेश्वर राजवाड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मनेजर भगत, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुरेश राजवाड़े, राजू साहू, मंत्री दिलीप राजवाड़े, डाकून राजवाड़े, रामु राजवाड़े, सोनू पटेल, चंद्रिका साहू, भाजपा आई टी सेल विवेव साहू, संत लाल राजवाड़े, विनय दुर्वेन, राजवाड़े, राकेश राजवाड़े, मुकेश, एवं अन्य कार्यकर्तागढ़ उपस्थित रहे।

Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया @जश्ने-जुबां में साहित्यकार बने सीईओ…झुमका में देश की आन-बान-शान पूछती रही…मुझे देखने कब आओगे साहब?

Share मैकल की अनुगूंज या जिम्मेदारियों की गूंज? झुमका का तिरंगा मांग रहा जवाब… साहब! …

Leave a Reply