- राजा मुखर्जी-
कोरबा 11 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल शुक्रवार को कोरबा-दर्री फोरलेन सड़क मार्ग पर कोहडç¸या के समीप नवनिर्मित भव्य व आकर्षक गार्डन का लोकार्पण कर उसे आमजन के उपयोग हेतु सौपेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम शाम 06 बजे उक्त गार्डन में रखा गया है।नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग फोरलेन पर कोहडç¸या के समीप भव्य व आकर्षक गार्डन का निर्माण कराया गया है। उक्त नवनिर्मित गार्डन का लोकार्पण 12 नवम्बर शुक्रवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में उनके कर कमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा की जाएगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमैन गण अपनी उपस्थिति देंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur