Breaking News

रायपुर @मुख्यमंत्री को महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का मिला न्यौता

Share


रायपुर, 08, नवम्बर 2021 ( ए )। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के नेतृत्व में आए महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 18 नवंबर को दरहाघाट, चंद्रपुर में आयोजित होने वाले महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सन्तराम यादव सहित सर्वश्री रामानन्द यादव, सीताराम देवांगन, रामलाल यादव, विजय देवांगन, दिलेश्वर देवांगन, गौतम देवांगन, प्रकाश देवांगन, लालाराम यादव और अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलौदा बाजार@मातम में बदली दिवाली की खुशियां : करंट लगने से

Share पिता-पुत्र की मौत,अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम बलौदा बाजार,06 नवम्बर …

Leave a Reply