बैकु΄ठपुर@वैश्विक महामारी के बीच दीपों से रोशन हुये घर

Share

खुशियों के दीप से रोशन घर,दीपों की उल्लास पटाखों के धमाके से हुआ प्रकट

रवि सिंह-

बैकु΄ठपुर 06 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। हिन्दु संस्कृति का महा पर्व दिवाली गुरुवार को परम्परागत ढंग से बड़े धुमधाम से मनाई गई। इस वर्प पर घरो और प्रतिश्ठानो में माता मंहालक्ष्मी, श्री गणेश और मॉ सरस्वती की विधिवत पूजॉ कर मिटटी के दीये में घी के दिपक जलाये और पटाखे फोडकर सुख शन्ति की कामना की और मिठाईया खिलाकर एक दुसरे को बधाईया भी दी गई। साल का सबसे बड़ा दो सालो से वैश्विक महामारी के बिच मनाया गया, लोग अपने आपको सुरक्षित रख प्रकाश पर्व मनाया, सब इस वैश्विक महामारी को लेकर चिंचित थे।
अमावस की काली रात दीवाली के दीपो से इस कदर रोशन हुई कि सारा अंधेरा मिट गया। घर-घर जले खुशियों के दीप से पुरा आंचल रोशन हो गया। आसमान पर आतिशबाजी के सतरंगी प्रकाश ने खुशियों की बौछार कर दी। वही पटाखों की धमाके से हर्ष की किलकारियां गूंजने लगी। दिनभर सजी रंगोलियां रात को दिए की रोशनी में नहा गई। रात बढ़ती गई लेकिन सन्नाटा नहीं हुआ। कटकोना, पटना, पाण्डवपारा में कुछ ऐसा था दीपावली का नजारा। देश में महंगाई चरम सिमा पर है इसके बावजूद देश का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली पर लोगों ने दीपों के प्रकाश को कम नहीं होने दिया और हर्शोल्लास के साथ मनाया। शुभ मुहूर्त होने से सभी घरों व व्यपारियों ने इसी बिच पुजा की गई। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले दीपावली पर्व पर मां महालक्ष्मी की उपासना के साथ महासरस्वती व प्रथम पूज्य देव गणपति की पूजा शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने परिवारिक सुख-समृद्धि व व्यापार-व्यवसाय में उन्नति की कामना की।

घर-घर में हुई भगवान गोवर्घन की पूजा

दीपावली के दूसरे दिन घर-घर में भगवान गोवर्धन की पूजा की गई। इस दौरान परंपरा के अनुसार लोगो ने गोबर से भगवान गावर्घन की आकृति का निर्माण किया और उसकी पूजा की गई। गोवर्धन की पूजा सुबह और षाम दोनो समय की गई और षाम को पूजान के प्षचात् विसर्जन किया गया। गोवर्धन की पूजा के लिए यादव समाज के लोगों ने परंपरागत उल्लास का प्रदर्षन किया। साथ ही गाय और बैंलो की भी पूजा की गई। गाय को हल्दी लगाकर स्नान कराया गया।

इस दिवाली अनोखी रंगोली

इस दिवाली पर क्षेत्र में कई प्रकार की और तरह-तरह की रंगोली देखने को मिली।


Share

Check Also

कोरबा@न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाए स्वस्थ मरीज की हुई मौत

Share परिजन ने प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप -राजा मुखर्जी-कोरबा 27 मार्च 2024 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply

error: Content is protected !!