गोरखपुर ,31 अक्टूबर 2021 (ए)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिज्ञा रैली में योगी सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल कबीर, बुद्ध और गोरक्ष की धरती है। यहीं से करूणा, प्रेम और साझी संस्कृति का संदेश पूरी दुनिया में गया। नाथ परम्परा के योगी आदित्यनाथ गरीबों और वंचितों पर बुलडोजर चलाने लगे। मैं सवाल करता हूं कि आप योगी आदित्यनाथ हैं या बुलडोजर नाथ हैं।
बधेल ने कहा कि गरीबों के घर में बुलडोजर चलाने वाला योगी नहीं हो सकता है। बांग्लादेश का उदय इंदिरा गांधी ने किया। इंदिरा को गूंगी गुडि़या कहते थे। उनमें नेहरू का खून था। उन्होंने बताया कि देश को कैसे चलाना है। खून का एक-एक कतरा देश के लिए बहा दिया। तब विपक्ष दुर्गा का अवतार कहने लगी। बघेल ने कहा कि प्रियंका सोनभद्र, उन्नाव, हाथरस से लेकर लखीमपुर में लड़ाई लड़ी। इनको झाड़ू लगाने के लायक रखा है। बेटियां झाड़ू भी लगाती हैं, और कुर्बानी की जरूरत पड़े तो इंदिरा गांधी बनती है। प्रियंका प्रदेश से भाजपा का झांड़ू लगाने वाली हैं। बघेल ने मंच से ही धान का क्रय को लेकर भीड़ से फीडबैक लेते हुए कहा कि 2500 रुपये में धान बेचना चाहते हैं तो कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता सौंपनी होगी। गेंहू 2500 और गन्ना 400 में खरीदेंगे। ये गांधी को गोली मारने वाले हैं, कांग्रेस देश के किसानों के लिए खून बहाने वाली है। ये गाय भक्त कहलाते हैं। छत्तीसगढ़ में 10000 स्वीकृत किया गोशाला। दो रुपये किलो गोबर खरीद रहे हैं। गोबर से बिजली भी बना रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur