Breaking News

बैकु΄ठपुर@5 प्रधान आरक्षक बने सहायक उपनिरीक्षक,पुलिस अधीक्षक ने किया पदोन्नत

Share

बैकु΄ठपुर 21 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। विगत कुछ वर्ष पूर्व प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सरगुजा रेंज, सरगुजा से योग्यता सूची जारी उपरांत कोरिया जिले के 5 प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नत किया गया है जिसमें क्रमशः रविंद्र कुर्रे, सोहराब अली, समृत मरावी, हेमपाल सिंह एवं किशन चौहान शामिल है। उपरोक्त 5 सहायक उप निरीक्षकों को जिला कोरिया से जिला जशपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है जिसमें आज सभी अधिकारियों को जशपुर के लिए रवानगी दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी कोभविष्य में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने की बात कहते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित की है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply