सूरजपुर 18 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने महत्वपूर्ण सूचना संकलन कर कई एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रिय रहने पर पुलिस कन्ट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक विकास पटेल व चौकी बसदेई में पदस्थ आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर इन्वेस्टीगेटर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया तथा पुलिस महिला सहायता केन्द्र जरही भवन के मरम्मत व शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य को लेकर एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह व थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस दौरान एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur