बिलासपुर 17 अक्टूबर 2021 (ए)। हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस के आते ही हाईकोर्ट के रोस्टर में बदलाव किया गया है। दशहरा की छुट्टी के बाद कल यानी सोमवार से हाईकोर्ट में नए रोस्टर के साथ नियमित सुनवाई होगी । नए रोस्टर के तहत 3 डीबी और 10 सिंगल बेंच में सुनवाई होगी। इसमें चीफ जस्टिस ए के गोस्वामी और जस्टिस गौतम भादुड़ी की अलग-अलग दो स्पेशल बेंच भी शामिल है। हाईकोर्ट द्वारा जारी नए रोस्टर में फर्स्ट डिविजन बेंच चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टिस गौतम भादुड़ी की होगी। इस बेंच में सभी रिट मैटर, रिट अपील, जनहित याचिका, रिट पिटीशन, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, टैक्स के मामलों की सुनवाई होगी। वहीं दूसरी डीबी जस्टिस संजय के.अग्रवाल व जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की है इसमें सभी आपराधिक मामले और व्यवसायिक केस सुने जाएंगे।
Check Also
बिलासपुर@सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू को,डीजीपी ने दिए बड़े संकेत
Share बिलासपुर,13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बिलासपुर में कहा …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur