Breaking News

कोरबा@112 की टीम ने प्रसव पीड़ा में कराह रही महिला को पहुँचाया अस्पताल

Share

राजा मुखर्जी-

कोरबा 13 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। ग्राम पतुरिया में एक महिला जिसका नाम सुमित्रा बाई पति हसल राम उम्र 20 वर्ष जाति मंझवार को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रहा था। महिला दर्द से कराह रही थी ।महिला के घर के पास 112 वाहन का पहुंचना संभव नहीं था ढ्ढ मामले की गंभीरता को देखते हुए बांगो टीम 112, पीडç¸ता के पते पर पहुंची और गर्भवती महिला को परिजनों व ईआरव्ही टीम की सहायता से खाट के सहारे लगभग 500-600 मी.पैदल चलकर वाहन तक लाया तत्पश्चात टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडç¸त महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरगा मे ले जाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला बहुत ही कमजोर है व हीमोग्लोबिन भी बहुत कम है , इसे जल्द से जल्द उच्च स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत है। टीम द्वारा आनन-फानन में पीडç¸त महिला को लगभग 60 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में ले जाकर बेहतर इलाज हेतु भर्ती कराया गया ।चालक नीरज पांडे और आरक्षक महेंद्र कुमार चंद्रा ने दिया मानवता का परिचय।


Share

Check Also

सूरजपुर@ चार महीने बाद भी जांच अधर में! सरकारी डॉक्टर पर निजी प्रैक्टिस के आरोपों पर प्रशासन की चुप्पी,शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को फिर सौंपा स्मरण पत्र

Share सरकारी सेवा में रहते हुए निजी क्लीनिक,एक्स-रे और सोनोग्राफी संचालन के आरोप,डॉक्टर ने कहा…सभी …

Leave a Reply