अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। शहर के राम मंदिर रोड स्थित दुकान से बाइक की 6 टायर चोरी कर दिनदहाड़े एक युवक भाग रहा था। दुकान संचालक को नजर पडऩे पर अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रवि शंकर अग्रवाल राम मंदिर रोड का रहने वाला है। घर के पास ही टायर की दुकान है। वह अपने दुकान के सामने चेन से लॉक कर बहुत सारा टायर रखा हुआ था। 11 अक्टूबर शाम 6 बजे दुकान के सामने सड़क पर भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक दुकान के सामने से चैन काटकर 6 टायर चोरी कर भागने लगा। दुकान संचालक को इस पर नजर पडऩे पर अपने कर्मचारियों के साथ दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा। उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी निखिल साहू जोड़ा तालाब निवासी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ करवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
Check Also
अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur