Breaking News

सूरजपुर@पेंशनधारी कल्याण संघ के रामचन्द्र बने प्रांतीय महामंत्री

Share

सूरजपुर 11 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। छग पेंशनधारी कल्याण संघ का सूरजपुर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह को प्रान्तीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।साथ ही उन्हें सरगुजा सम्भाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पेंशनधारी कल्याण संघ के सूरजपुर जिले के सरंक्षक बलभद्र सिंह ने बताया कि गत दिवस संघ की बैठक कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित की गई थी जिसमे कोरिया के अध्यक्ष आरएस मिश्र भी उपस्थित थे। श्री सिंह ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से प्रांताध्यक्ष डीपी मनहर ने सूरजपुर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह को प्रांतीय महामंत्री नियुक्त करते हुए सरगुजा सम्भाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है जिससे संघटन को मजबूत किया जा सके। श्री सिंह की इस नियुक्ति से हर्ष है। श्री सिंह ने बताया कि शीघ्र ही जिले में प्रांतीय सम्मेलन की तैयारी की जा रही है जिसमे मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया जाएगा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply