Breaking News

नई दिल्ली @ क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार?

Share


नई दिल्ली,11 अक्टूबर 2021 (ए)। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, मंत्री का बेटा किसानों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार. क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार? निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की बर्खास्तगी जरूरी है. नरेंद्र मोदी जी अपने मंत्री को संरक्षण देना बंद करिए. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”इस मंत्री को बर्खास्त ना करके भाजपा न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है. केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की.” बता दें कि लखीमपुर खीरी में पिछले हफ्ते हुई हिंसा के मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को सीजेएम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. अदालत ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. अब अगले तीन दिनों तक एसआईटी आशीष से और अधिक पूछताछ कर सकेगी.


Share

Check Also

श्रीनगर@श्रीनगर से सांसद मेहंदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ी,जनसभा में सांसद पद से इस्तीफे का ऐलान

Share श्रीनगर,03 नवंबर 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस से श्रीनगर के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहंदी ने पार्टी …

Leave a Reply