Breaking News

अम्बिकापुर@दोस्त के साथ मिलकर पड़ोसी के घर से की बाइक चोरी, गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। पड़ोस की बाइक चोरी कर दो युवक अपने घर में छिपा कर रखे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक जब्त की है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र गुप्ता रामानुजगंज रोड स्थित डीएफओ बंगला के पास का निवासी है। 9 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने घर से बाइक क्रमांक सीजी 15 डीपी 7133 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गया था। राजेंद्र गुप्ता ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने विक्की प्रजापति नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने साथी राहुल कुशवाहा के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की। यह दोनों प्रार्थी राजेंद्र गुप्ता के पड़ोस में ही रहते हैं। बाइक चोरी कर अपने घर में चादर से ढक कर रखा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply