Breaking News

अम्बिकापुर @पुलिस ने कॉबिंग गश्त अभियान चलाकर पकड़े 25 वारंटी को

Share

अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा अपराधियों के धरपकड़ हेतु चलाया गया कॉबिंग गश्त अभियान चलाया गया। जिसमें कोतवाली, गांधीनगर वह मणिपुर चौकी पुलिस द्वारा 25 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं सीएसपी पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में त्यौहार के दौरान पुलिस व्यवस्था सुचारू रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थाना अम्बिकापुर, गांधीनगर व चौकी मणीपुर द्वारा 12 टीमें बनाई गई। 55अधिकारी, कर्मचारियों को स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा कॉबिंग गश्त के संबंध में जानकारी दे कर आप्रधियों स्थाई वारंटीओं के गिरफतारी व घरपकड़ हेतु 9 अक्टूबर के रात्रि में कन्ट्रोल रूम से रवाना किया गया। गिरफतारी से बच रहे थाना अम्बिकापुर क्षेत्र के 9 , गांधीनगर थाना क्षेत्र से 12, मणीपुर चौकी क्षेत्र से 4 कुल 25 स्थाई एवं वारंटियों को गिरफतार किया गया। रात्रि में अनावश्यक घुमने वाले सदेहियो व्यक्तियों से पूछताछ कर रात्रि में अनावश्यक न घुमने हेतु हिदायत दिया गया।पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने हेतु भविष्य में लगातार ऐसे अभियान चलाये जाने की बात कही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक अनूप एक्का, निरीक्षक मनीष धुवे, सउनि प्रमोद पाण्डेय, डाकेश्वर सिंह, सउनि विजय दुबे, अजय पाण्डेय, नयन साथ पैकरा, धमेन्द्र श्रीवास्तव, चौकी मणीपुर से उप निरीक्षक अनिता अयाम, थाना गांधीगनर से निरीक्षक अलरिक लकड़ा, निरीक्षक राहुल तिवारी, सउनि रविन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कार्यलय के बल सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply