Breaking News

आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का किया गया आयोजन

Share

बैकु΄ठपुर 19 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। नेहरू युवा केन्द्र बैकुण्ठपुर कोरिया द्वरा युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार एवं जिला युवा अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत बंजारीडांड में किया गया।
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बंजारी डाँड़ में नर्सरी से सोस चौक तक रैली निकाली गई, रैली में 30 युवा ने दौड़ में भाग लिया। तत्पश्चात शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्राम के लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव के विषय मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र कोरिया छ.ग. कि राष्‍ट्रीय युवा स्वयं सेविका अंकिता सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केन्द्र कोरिया के युवा मंडल अध्यक्ष, सचिव, सदस्य शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मकर संक्रांति पर गणपति धाम में होगी भव्य पतंग प्रतियोगिता

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति केअवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना …

Leave a Reply