Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@तिहरे हत्याकांड के विरोध नाई समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को सर्व नाईसेन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय अध्यक्ष पारसनाथ ठाकुर के नेतृत्व में 5 सूत्रिय मांग का एक ज्ञापन सरगुजा कलेक्टर को दिया। बलरामपुर तिहरे हत्याकांड के विरोध में पूरे प्रदेश में सर्व नाईसेन समाज के द्वारा आज अपने-अपने जिला मुख्यालय में कलेक्टर को …

Read More »

अंबिकापुर@तांत्रिक ने नाबालिग छात्रा को भगाकर की शादी,आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर,19 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंधविश्वास में पडकर एक महिला अपनी बीमारी बड़ी बेटी का तांत्रिक के पास झाडफ़ूंक करा रही थी। झाडफ़ूंक के दौरान तांत्रिक ने महिला के छोटी बेटी प्रेम जाल में फंसा लिया। 15 दिन पूर्व स्कूल गई नाबालिग लडकी का अपहरण कर भगा कर ले गया और उसके आधार कार्ड व अंक सूची में छेड़छाडकर उम्र 14 …

Read More »

अंबिकापुर,@खलिहान में रखा 7 ट्रैक्टर धान जलकर खाककिसान को भारी नुकसान

अंबिकापुर,19 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम बिनिया में सोमवार की रात खलिहान में रखे धान के बोझे में आग लग गई। आगजनी में 7 ट्रैक्टर धान जलकर खाक हो गया। इससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। आगजनी के कारण का पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनिया निवासी किसान शिव प्रसाद यादव खेत से …

Read More »

अनूपपुर@पुलिस चौकी फुनगा द्वारा किया गया 02 आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध

-बागी कलम-अनूपपुर,18 नवंबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक अनुपपुर मोतीउर रहमान के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध नशे पर नियंत्रण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17-18 नवम्बर की रात्रि में पुलिस चौकी फुनगा द्वारा मुखबिर की सूचना पर मझगवाँ रोड तिराहा पर आरोपी संतोष …

Read More »

अनूपपुर,@चौड़ी सड़के हो चली गलियों में तब्दील,अतिक्रमण की चपेट में जिला मुख्यालय

अधिकारियों के आदेश ठंडे बस्ते में…जिले में अतिक्रमणकारियों की बाढ़,आवागमन में हो रही भीषण समस्या,लोगों को प्रशासनिक भय बिल्कुल नहीं -बागी कलम- अनूपपुर,18 नवंबर 2024 (घटती-घटना)। जिले में अतिक्रमणकारियों की बाढ़ सी आ गई है जिससे जिला मुख्यालय होने के बावजूद अनूपपुर अपनी अव्यवस्थाओं के कारण आज भी जिला सा नजर नहीं आता। नगर पालिका का अमला, राजस्व अमला एवं …

Read More »

लखनपुर,@प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का शुभारंभ कार्यक्रम

लखनपुर,18 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। भारत सरकार के द्वारा चलाऐ जा रहे आवास योजना शहरी 2.0 का शुभारंभ आज दिनांक 18/11/2024 दिन सोमवार को अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा आनलाईन पंजीयन कर किया गया। जिसमें हितग्राहियों का रैपीड असेसमेंट सर्वेक्षण करते हुऐ माननीय विधायक महोदय के द्वारा पंजीकरण किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं नगर …

Read More »

लखनपुर,@विधायक राजेश अग्रवाल ने लहपटरा और निमहा धान उपार्जन केंद्र में धानखरीदी का किया शुभारंभ

लखनपुर,18 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड के ग्राम लहपटरा और निमहा धान उपार्जन केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। वहीं धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों को विधायक राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनकर उनका …

Read More »

अंबिकापुर,@10 डिग्री के नीचे गिरा पारा,जिले में बढ़ी ठंड

अंबिकापुर,18 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रात के साथ-साथ अब दिन में भी लोग कंपकंपा रहे हैं। लोग अब दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान और नीचे पहुंच गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट व बलरामपुर के सामरी पाट का तापमान 7-8 डिगी के करीब पहुंच …

Read More »

अंबिकापुर,@बोलेरो में लगाई आग,जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर,18 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। नमनाकला स्थित मिलनपारा में रविवार की रात घर के बाहर खड़े बोलेरो में आग लगाने का मामला सामने आया है। बोलेरो मालिक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सोभरन यादव कोतवाली थाना क्षेत्र के गा्रम नमनाकला स्थित मिलनपारा का रहने वाला है। वह रविवार की रात को अपना बोलेरो क्रमांक …

Read More »

अंबिकापुर@छात्रा ने अपने सिनियरों व क्लासमेंट पर लगाया मारपीट व रैगिंग का आरोप

अंबिकापुर,18 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। होली क्रॉस वूमेन्स कॉलेज की एक छात्रा ने अपने क्लॉसमेट एवं सिनियरों पर मारपीट करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि ऐसा उसके साथ दो महिने से भी अधिक समय से हो रहा है। पीडि़त छात्रा ने परिजन के साथ पहुंचकर उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक रिजवान उल्ला …

Read More »