लखनपुर,18 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड के ग्राम लहपटरा और निमहा धान उपार्जन केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। वहीं धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों को विधायक राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विधायक राजेश अग्रवाल ने उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धान उपार्जन केंद्र में धान बिक्री करने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, राजेंद्र जायसवाल, सत्यनारायण साहू, भाजपा पदा धिकारी कार्यकर्ता उपार्जन केंद्र प्रभारी सहित किसान मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur