Breaking News

बस्तर संभाग

सुकमा@सुकमा में नक्सलियों का हथियार और डंप बरामद

इंसास और एसएलआर हथियार के कारतूस भी मिले,सरेंडर्ड नक्सलियों ने बताया था ठिकाना सुकमा,06 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में किस्टाराम के कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस ने नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियार,गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है। बरामद सामग्री में एक इंसास रायफल सहित बड़ी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक पदार्थ है। पुलिस के …

Read More »

बीजापुर@बीजापुर तेंदूपत्ता गोदाम अग्निकांड में सरकार का बड़ा एक्शन,हटाए गए डीएफओ अशोक पटेल

बीजापुर,27 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बेहद बड़ी प्रशासनिक और राजनीतिक खबर सामने आ रही है। हाल ही में बीजापुर के एक बड़े तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण और विनाशकारी आग के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। इस पूरे अग्निकांड की घटना में घोर लापरवाही और …

Read More »

कांकेर@कांकेर कलेक्टर की गाड़ी पर ‘लाल बत्ती’ और नींबू-मिर्ची! सिस्टम पर उठे सवाल

कांकेर,26 मई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में वीआईपी कल्चर खत्म करने और सादगी अपनाने की बात लगातार कही जाती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कई बार अनावश्यक सरकारी तामझाम और लाल बत्ती संस्कृति से दूर रहने की अपील कर चुके हैं। वहीं कांकेर में कलेक्टर की गाड़ी की एक तस्वीर अब चर्चा का विषय बन गई है।सोशल मीडिया पर वायरल …

Read More »

बीजापुर@बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता जलकर राख..वन विभाग ने किराए के गोदाम में रखवाए थे 18 हजार बोरे

बीजापुर,25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार दोपहर निजी तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। वहां रखे लगभग 18 हजार बोरे जलकर खाक हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही …

Read More »

जगदलपुर@धर्मांतरित परिवारों की डी-लिस्टिंग की मांग को लेकर बस्तर से 1200 आदिवासी दिल्ली रवाना

जगदलपुर,23 मई 2026। धर्मांतरण के बाद आरक्षण लाभ प्राप्त कर रहे परिवारों को अनुसूचित जनजाति सूची से बाहर करने की मांग को लेकर बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीण दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में बस्तर संभाग के सातों जिलों से करीब 1200 ग्रामीण राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं, जहां वे 24 मई …

Read More »

कांकेर@कांकेर जिले के 27 सरपंचों का इस्तीफा : विकास कार्यों की ना स्वीकृति मिल रही ना पैसे,इसलिए बढ़ी नाराजगी

कांकेर,21 मई 2026। अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने की मांग को लेकर तीन दिनों से हड़ताल कर रहे अंतागढ़ विकासखंड के 27 सरपंचों ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि 50 से ज्यादा सरपंचों के इस्तीफे की बात कही जा रही है, लेकिन प्रशासन ने 27 सरपंचों के इस्तीफे की पुष्टि की है। सरपंचों ने 20 मई को अपर कलेक्टर …

Read More »

जगदलपुर@देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनेगा बस्तर…नक्सल उन्मूलन अभियान में कांग्रेस सरकार ने नहीं की मदद : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठकजगदलपुर,19 मई 2026। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक हुई, जिसमें विकास का रौडमैप तैयार किया गया। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा…बस्तर में अब भय का माहौल समाप्त हो …

Read More »

कांकेर@कांकेर में 6.5 लाख के नकली नोटों साथ पकड़ाया युवक

नशे और कर्ज में डूबा,घर में ही छापने लगा 500-500 के जाली नोटकांकेर,15 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नशे और कर्ज में डूबा युवक घर में ही नकली नोट छापने लगा। पुलिस ने लगभग 6.5 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने 500-500 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही …

Read More »

बीजापुर@बीजापुर में नक्सली डंपों से 65 लाख नकद बरामद

पुलिस ने 32 हथियार और विस्फोटक जब्त की,अब तक 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली बीजापुर,13 मई 2026। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में छिपाए गए डंपों से भारी मात्रा में नकदी, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने …

Read More »

नारायणपुर@छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सहित एक करोड़ नकद बरामद

जंगल में बनाया था सीक्रेट डंप AK-47,SLR,इंसास-रायफल भी बरामदनारायणपुर,12 मई 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल से मंगलवार को सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप से एक करोड़ एक लाख 64 हजार रुपये की नकदी सहित बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुडि़या ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ‘ …

Read More »