Breaking News

कांकेर@कांकेर में 6.5 लाख के नकली नोटों साथ पकड़ाया युवक

Share


नशे और कर्ज में डूबा,घर में ही छापने लगा 500-500 के जाली नोट
कांकेर,15 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नशे और कर्ज में डूबा युवक घर में ही नकली नोट छापने लगा। पुलिस ने लगभग 6.5 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने 500-500 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही प्रिंटर,लैपटॉप और स्कैनर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने नकली नोट छापने की साजिश रची। किसी ने सूचना दी कि बस स्टैंड पर युवक नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस का कहना है आरोपी के पहले भी मार्केट में नकली नोट खपाने की आशंका है। उसने अब तक कितने नकली नोट मार्केट में खपाए हैं? उसके साथ और कौन-कौन शामिल है? इसकी जांच की जा रही है। आरोपी यह काम पिछले 5-6 महीनों से कर रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपए के कई नकली नोट बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने नकली नोट छापने की योजना बनाई थी। वह पिछले 5 से 6 महीने से घर पर ही प्रिंटर और स्कैनर की मदद से इन नोटों को छापता था। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर भी जब्त कर लिए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply