Breaking News

बस्तर संभाग

दंतेवाड़ा@शाह ने दंतेवाड़ा में नक्सल पीडि़तों से वर्चुअली बातचीत की

अमित शाह बोले…केवल नक्सलवाद खत्म करना पर्याप्त नहीं,दर्द दूर करना सरकार की जिम्मेदारी दंतेवाड़ा,15 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में दिव्यांग सहायक उपकरण शिविर का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, केवल नक्सलवाद खत्म करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हिंसा से प्रभावित लोगों के दर्द को दूर करना और उन्हें सम्मान के साथ …

Read More »

कांकेर@भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो का एक्शन

2 कृषि अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार कांकेर,14 अक्टूबर 2026। जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने फसल बीमा के तहत राशि निकलवाने के बदले किसान से कुल बीमा राशि का 75 प्रतिशत …

Read More »

सुकमा@सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार,208 डेटोनेटर बरामद

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर पालाचलमा जंगल में सर्चिंग, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस भी मिले सुकमा,12 अक्टूबर 2026। सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा गांव के पहाड़ी-जंगल इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाए डम्प से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर जिला बल, …

Read More »

बीजापुर@बीजापुर में 35 लाख के 6 इनामी माओवादियों का सरेंडर

ओडिशा में सक्रिय 4 कैडर भी शामिल,पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा छोड़ने का फैसला बीजापुर,12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। सोमवार को कुल 35 लाख रुपए के इनामी 6 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में ओडिशा …

Read More »

जगदलपुर@‘अर्नब’ से बस्तर को हुए नुकसान पर सांसद महेश कश्यप ने पीएम मोदी को लिखा पत्र…प्रधानमंत्री राहत कोष से मांगे 500 करोड़…

जगदलपुर,04 अक्टूबर 2026। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें बस्तर संभाग में चक्रवात ‘अर्नब’ और ओडिशा के खातीगुड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के कारण हुई भीषण तबाही को देखते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 500 करोड़ रुपए का मुआवजा पैकेज स्वीकृत करने की मांग की है। सांसद महेश कश्यप ने अपने …

Read More »

सुकमा@धर्मांतरित लोगों को गांव में जमीन देने पर रोक

ग्राम सभा का फैसला-चर्च,प्रार्थना सभा और शव दफनाने भूमि नहीं मिलेगीसुकमा,04 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ग्राम सभा का एक प्रस्ताव चर्चा में है। ग्राम सभा ने ईसाई और धर्मांतरित व्यक्तियों को शव दफनाने के लिए गांव में जमीन नहीं देने का फैसला किया है। इसके साथ ही चर्च निर्माण, प्रार्थना सभा और अन्य चर्च संबंधी गतिविधियों के …

Read More »

कोंडागांव@छत्तीसगढ़ में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का बड़ा आंदोलन,27 प्रतिशत आरक्षण सहित इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

कोंडागांव,03 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने शनिवार को बड़ा आंदोलन किया। रैली निकालने के बाद विकास नगर स्टेडियम में समाज के करीब 12 हजार लोग एकजुट हुए। इसके मद्देनजर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए। जानकारी के मुताबिक, तीन सूत्रीय …

Read More »

कांकेर@नदी में बहे दो मासूमों का शव बरामद,इलाके में पसरा मातम

कांकेर,02 अक्टूबर 2026। पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से दो बच्चे बांडे नदी में बह गए थे। दोनों बच्चों का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। एसडीआरएफ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को नदी से बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, …

Read More »

बीजापुर@ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार,गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद

बीजापुर,22 सितम्बर 2026 । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार,गोला-बारूद एवं अन्य सामग्री बरामद की। यह हथियार और सामग्री थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया था। बरामद नक्सली डंप से एक एसएलआर एक एलएमजी रायफल,एक इंसास रायफल, एक 315 बोर बंदूक, दो …

Read More »

बीजापुर@ जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखा नक्सली डंप बरामद

बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर एके-47 समेत और 76 जिंदा राउंड मिले…बीजापुर,21 सितम्बर 2026। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई आत्म समर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने जंगल में तलाशी …

Read More »