Breaking News

छत्तीसगढ़

अंबिकापुर@नाबालिग बालिका को भगाकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने के मामले में बतौली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता से शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र निवासी …

Read More »

अंबिकापुर@बिना सूचना के गायब थे प्रभारी प्राचार्य,डीईओ ने रोका वेतन

अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे द्वारा विकासखण्ड लखनपुर तथा मैनपाट के हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। हाई स्कूल डाडकेसरा विकासखण्ड लखनपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दर्ज संख्या 31 के अनुपात में केवल 17 विद्यार्थी शाला में उपस्थित थे। बच्चों की कम उपस्थिति पर जिला शिक्षा अधिकारी …

Read More »

सीतापुर,@पहाड़ी कोरवा बस्ती में सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली गई

सीतापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम सुपलगा के मोहल्ला ढोल पखना में विगत डेढ़ सौ सालों से निवासरत पहाड़ी कोरवा बस्ती में सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने वहां जाकर बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली गई। तत्पश्चात पता चला कि वहां निवासरत पहाड़ी कोरवाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।जल ही …

Read More »

अंबिकापुर@85 नग नशीले इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 85 नग नशीले इंजेक्शन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की शहर के मैरिन ड्राइव चौपाटी के पास 1 व्यक्ति नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए …

Read More »

अंबिकापुर,@टोनही की शंका पर युवक ने सो रही महिला पर टांगी से हमला कर की थी हत्या

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिरंगा खालपारा में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने पड़ोस के ही एक वृद्धा की टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका द्वारा जादू टोना करने की आशंका पर आरोपी …

Read More »

अंबिकापुर,@विद्युतीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए फर्जीवाड़ा के मामले में दोषियों पर अपराध दर्ज

अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत वर्ष 2011-12 एवं 2012-13 में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवनों में विद्युतीकरण के कार्यों में फर्जी बिल वाउचर लगाकर करोड़ों रुपए की शासकीय राशि का गबन किए जाने के मामले में न्यायालय के निर्देश पर 5 के खिलाफ कोतवाली में धारा 409, 420 व 120 …

Read More »

अंबिकापुर@बाक्साइट खदान में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाला नक्सली 5 साल बाद गिरफ्तार

अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। छाीसगढ़-झारखंड सीमा से लगे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में छाीसगढ़ व झारखंड के सुरक्षा बलों को लगाया गया है। इसी का परिणाम है कि धीरे-धीरे क्षेत्र से नक्सलियों का सफाया होता जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग जिला बलरामपुर-रामानुजगंज व अतिरिक्त पुलिस …

Read More »

रायपुर@निर्माण कार्य के दूसरे-चौथे दिन उखड़ रही सड़कें

रायपुर,13 दिसम्बर 2022 (ए)। छत्तीसगढ़ की बेहाल सड़कों को लेकर एक बार फिर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार साल तक ये सरकार मौन बैठी रही, और खराब सड़कों पर हादसे में आम जनता अपनी जान गवाती रही। आज जब जनता हिसाब मांग रही है तो सड़क बनाने की …

Read More »

रायपुर,@भूपेश सरकार के 4 साल पूरा होने के उत्सव में शामिल होने छत्तीसगढ़ढ़ आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे,अशोक गहलोत और सुक्खू

रायपुर,13 दिसम्बर 2022 (ए)।15 साल के लंबे अंतराल बाद 71 विधायकों के बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद सीएम भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल 4 साल पूरा करने जा रहा है। इस मौके पर सरकार उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। सरकार 17 दिसम्बर को पूरे कर रही है। उस दिन गौरव दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की …

Read More »

रायपुर@वंदे भारत ट्रेन छग से शुरू करने की नहीं दी गई सीएम को सूचना

रायपुर,13 दिसम्बर 2022 (ए)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के रायपुर रेलवे स्टेशन पर वन्देभारत एक्सप्रेस के आगमन की अग्रिम सुचना तो दूर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल का भी ख्याल नहीं रखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे आहत हैं और खफा भी। मिडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने इसका इज़हार भी किया। सीएम भूपेश बघेल ने आपत्ति जताते हुए …

Read More »