Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@जिले में खुलेंगे 24 परिवहन सुविधा केन्द्र

अम्बिकापुर,04 मई 2022 (घटती-घटना)। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा आम जनता को तत्काल लर्निंग लायसेंस प्रदान की जा सके इस हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 जारी किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अम्बिकापुर में लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए 24 परिवहन केन्द्र प्रारंभ करने का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। शासन द्वारा निर्धारित शर्तों के …

Read More »

अम्बिकापुर@दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि

अम्बिकापुर,04 मई 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने न्यूनतम वेतन अधिनियम की धारा-2 (घ) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आकस्मिक व्यय के मद में मासिक एवं दैनिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2022 तक के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इस हेतु उन्होंने आदेश जारी कर …

Read More »

अम्बिकापुर@पहली बार मेडिकल कॉलेज का हुआ ऑडिट

अम्बिकापुर,04 मई 2022 (घटती-घटना)।. मेडिकल कॉलेज स्थापना के बाद पहली पर शासन के निर्देश पर ऑडिट किया गया है। ऑडिट का कार्य महालेखाकार रायपुर ओपी देवांगन के नेतृत्व में तीन सदसिए टीम द्वारा 7 मार्च से 7 अपै्रत तक किया गया। इसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर की स्थाना वर्ष 2016 में हुई थी। इसके …

Read More »

अम्बिकापुर@जल जीवन मिशन के वर्क ऑर्डर में गड़बड़ी की जांच का आदेश

अम्बिकापुर,04 मई 2022 (घटती-घटना)। आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी द्वारा 29 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के अवर सचिव के समक्ष एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसमें यह उल्लेख किया गया था कि जल जीवन मिशन अंतर्गत तत्कालीन कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड बलरामपुर द्वारा ठेकेदार से मिलकर उनसे फर्जी दस्तावेज …

Read More »

अम्बिकापुर/बलरामपुर@मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तौलकर हितग्राहियों को दिया राशन

कुसमी में पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण,पॉश मशीन में अगूंठा लगवाकर देखा हितग्राही का नामलापरवाही पर कुसमी नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने का दिया निर्देश अम्बिकापुर/बलरामपुर,04 मई 2022(घटती-घटना)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान के प्रथम दिन कुसमी थाने, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, कुसमी के नगर पंचायत दफ्तर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान …

Read More »

अम्बिकापुर@बंद यात्री ट्रेन की सेवाएं सुचारू कराने की मांग को लेकर आम नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर 3 मई 2022(घटती घटना )। सरगुजा छत्तीसगढ़ अचंक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यहाँ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बहुतयात संख्या है, इस क्षेत्र से चलने वाली रेल गाडय़िों बंद होने से क्षेत्र के लोग बहुत परेशान है, जब इस क्षेत्र में माल गाडय़िा चल रही है, तब उस स्थिति सवारी गाडय़िा क्यों बंद है, यह अत्यंत आश्चर्य का …

Read More »

अम्बिकापुर@कृष्णा नंद तिवारी भारतीय थल सेना सेवानिवृत होकर पहुंचने पर स्वागत

अम्बिकापुर 3 मई 2022(घटती घटना )। सुबेदार दर्रीपरा निवासी कृष्णा नंद तिवारी भारतीय थल सेना में 30 साल की सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत होकर अपने घर अंबिकापुर पहुंचे। भारतीय थल सेना के आर्टिलरी डिवीजऩ के हिस्से के रूप भारत के विभिन्न दुर्गम सीमाओं में अपना अमूल्य सहयोग देने के सम्मान में स्टेशन पर परिवार के साथ भूतपूर्व सैनिकों द्वारा …

Read More »

अम्बिकापुर@वीडियो जारी कर ग्रामीणों ने खदान के समर्थन में दिया संदेश

अम्बिकापुर 3 मई 2022(घटती घटना )। परसा खदान को शुरू कराने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों का समूह सामने आया है। वीडियो संदेश जारी कर ग्रामीणों के समूह ने खदान के समर्थन में अपनी बात रखी है। हाथों में बैनर लेकर ग्रामीणों के समूह ने कहा है कि, ‘हम ग्रामीणों ने पहचाना है, बाहरी लोगों को भगाना है, परसा …

Read More »

अम्बिकापुर@मुख्यमंत्री दौरे के दौरान न हो कोई चूक, पूर्ण सजगता के साथ करें कर्तव्यों का निर्वहन

मुख्यमंत्री के जिला बलरामपुर दौरे के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान व आईजी ने बलरामपुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण अम्बिकापुर 3 मई 2022(घटती घटना )। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के जिला बलरामपुर रामानुजगंज दौरे को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान विवेकानंद सिन्हा एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव द्वारा थाना सामरी …

Read More »

अंबिकापुर@भगवान परशुराम जयंती पर शहर में निकाली गई भाव्य शोभायात्रा

अंबिकापुर. भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली। मंगलवार को परशुराम जयंती के अवसर पर नगर के गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा शाम चार बजे निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी के पीछे भागवा रंग के परिणान में काफी संख्या में समाज की महिलाएं …

Read More »