Breaking News

सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर@14 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

अम्बिकापुर 12 मई 2022/ सम्पूर्ण देश के साथ-साथ सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 14 मई 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिले में आयोजित लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमित जिंदल ने बताया है कि जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के लिए 12 खंडपीठ …

Read More »

कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को प्रारंभ कराने के लिए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री के समक्ष करेंगे विरोध प्रदर्शन

एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णो का अंबिकापुर शहर में हो रहा प्रवास.मनेंद्रगढ़ 12मई2022 (घटती घटना) (एम सी बी)/ शहर की बंद ट्रेनों को चालू करने के लिए विधायक डॉ विनय जयसवाल के नेतृत्व में दिनांक 14 मई 2022 दिन शनिवार को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रेलवे का उनके आयोजन स्थल पर अपने सैकड़ो समर्थकों की उपस्थित …

Read More »

अम्बिकापुर@कोरोना पीड़ितों के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क पढ़ाई की सुविधा

सरगुजा संभाग के 393 बच्चे होंगे लाभान्वितअम्बिकापुर, 12 मई 2022(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार कोरोना में अपने माता-पिता अथवा अभिभावक को खोने वाले बच्चों का सहारा बन रही है। कोरोना पीड़ितों के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए महतारी दुलार योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का चिन्हांकन किया जाना है। सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में …

Read More »

लखनपुर@स्वामी आत्मानंद विद्यालय में 9वीं से 12वीं तक प्रवेश परीक्षा 105 परीक्षार्थी शामिल 28 रहे अनुपस्थित

लखनपुर , 12 मई 2022(घटती-घटना)। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार लखनपुर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 12 मई दिन गुरुवार की सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। लखनपुर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य संजय वर्मा के मार्गदर्शन व परीक्षा प्रभारी रिचा दुबे …

Read More »

लखनपुर@केक काटकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सो का किया गया सम्मान

लखनपुर , 12 मई 2022(घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष 12 मई को मनाया जाता है। हेल्थ सेक्टर में डॉक्टर के साथ नर्स भी अहम रोल निभाती है नर्स दिन-रात लोगों की सेवा करती है उनकी इसी सेवाभाव को सम्मान देने के लिए सालों से नर्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को नर्सों के योगदान और सम्मान के प्रति …

Read More »

रामानुजगंज@राज्य वन सेवा एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी घोषित

रामानुजगंज 12 मई 2022 (घटती घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य वन सेवा (सहायक वन संरक्षक) एसोसिएशन की बैठक काष्ठागार अंबिकापुर के सभाकक्ष में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस.बी.पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन की संभागीय कार्यकारिणी का गठन करते हुये संभागीय अध्यक्ष अशोक तिवारी,सचिव बृजेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अंबष्ट, मीडिया प्रभारी श्रीमती जैनी ग्रेस कुजुर, कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष …

Read More »

रामानुजगंज@जनप्रतिनिधियों ने डॉ हेमंत दीक्षित की शिकायत की मुख्यमंत्री से

इलाज के नाम पर पैसा मांगने एवं गाली गलौज करने का लगाया आरोप -पृथ्वीलाल केशरी-रामानुजगंज 12 मई 2022 (घटती घटना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में पदस्थ डॉ.हेमंत दीक्षित पर लापरवाही बरतने एवं पैसे की मांग करने को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत करते हुए स्थानांतरण की मांग की गई है। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत …

Read More »

सूरजपुर@खडग़वां पुलिस ने मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा

2 लाख 80 हजार रूपये कीमत के 28 रास भैंस-भैंसा जप्त,1 गिरफ्तार सूरजपुर,12 मई 2022(घटती-घटना)। दिनांक 11-12 मई 2022 की दरम्यानी रात्रि में चौकी प्रभारी खड़गवां को मुखबीर से सूचना मिला कि ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5022 में भैंस-भैंसा को क्रूरतापूर्वक भरकर ग्राम दबगड़ी प्रतापपुर से मदननगर धुरमपुर-भरदा होते हुए भैंसामुंडा मेन रोड निकलने वाले है, जिसकी सूचना से …

Read More »

अम्बिकापुर@आम आदमी पार्टी का हुंकार प्रदर्शन आज अम्बिकापुर में

अम्बिकापुर,12 मई 2022(घटती-घटना)। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में 13 मई को अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय के पास हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने के लिए प्रदर्शन किया जायेगा। हसदेव अरण्य के जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, संस्कृति और रीति रिवाज को बचाने आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। आम आदमी …

Read More »

अम्बिकापुर@मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफल होने पर आईजी ने जवानों की बढ़ाई हौसला

अम्बिकापुर, 12 मई 2022(घटती-घटना)। मुख्यमंत्री के सरगुजा संभाग दौरे कार्यक्रम के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था में लगें जवानों को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा बड़ा खाना का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम सफल होने के उपरांत आईजी ने कहा कि सबने मिलकर अपने उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ …

Read More »