Breaking News

सरगुजा संभाग

सूरजपुर,@आरक्षक ने जरूरत मंद को रक्त दान कर दिया सेवा भावना का परिचय

सूरजपुर, 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। गुरूवार को जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ आरक्षक पंकज सिंह आर्मो जिला चिकित्सालय में भर्ती अपने भतीजी को देखने गए थे इसी दौरान उसे सूचना मिला कि सिकलिन बीमारी से पीçड़त 7 वर्षीय इंदरलाल पण्डो पिता सोनसाय ग्राम रैसरा को रक्त की सख्त जरूरत है, जिस रक्त समूह के ब्लड की आवश्यकता है वह ब्लड बैंक …

Read More »

बैकुण्ठपुर@प्रशासन और जनप्रतिनिधि स्वच्छता को लेकर मौन

-रवि सिंह-बैकुण्ठपुर 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। खबर ग्राम पंचायत पटना के मिनी स्टेडियम की है जहां विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला छोटी-बड़ी सभी बातों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद था। कार्यक्रम के दौरान कहीं किसी बात की कमी, कोई कसर न रह जाए, इसके लिए …

Read More »

बैकुण्ठपुर@जिस स्टेनो की वजह से आते ही पुलिस अधीक्षक की हुई थी किरकिरी वही स्टेनो पुलिस अधीक्षक को विदाई देते दिखे

यह बात अलग है की विदाई के दौरान स्टेनो के चेहरे पर खुशी नहीं दिखी।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर कभी नहीं भूलेंगे स्टेनो का नाम।स्टेनो सदा शुक्रगुजार रहेंगे पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के दरियादिली के जिनके वजह से आज वह बचे हुए हैं। -रवि सिंह-बैकुण्ठपुर 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर कभी भी कोरिया जिले व अपने कार्यालय …

Read More »

सूरजपुर@पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने ली क्राइम मीटिंग

अपराधियों में पुलिस का खौफ बनाए रखने थाना प्रभारियों को दिए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश।सामाजिक बुराईयों एवं अवैध कारोबार पर रोक लगाने दिए कड़े निर्देश।क्षेत्र में तीसरी ऑख लगवाने,अपराध की रोकथाम हेतु पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त प्रभावी रूप से करने के निर्देश। सूरजपुर 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। शुक्रवार, 08 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री …

Read More »

सूरजपुर@महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं को सशक्त बनाने कर रहा महिला जागृति शिविर का आयोजन

सूरजपुर 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। कलेक्टर इफ्फत आरा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेस सिंह सिसोदिया को जिले में महिलाओं सशक्त बनाने के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में महिला जागृति शिविर आयोजन करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महिला एवं बाल सरंक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल को ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजन के महिलाओं विभिन्न प्रकार की …

Read More »

लखनपुर@हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रधान पाठक के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ अपराध

लखनपुर 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के आदेश उपरांत लखनपुर थाने में प्रधान पाठक के खिलाफ धारा 420, 467, 468 ,471 ,120 (बी) के तहत लखनपुर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर निवासी महेंद्र पाल पड़वार पिता स्व सीएल पड़वार के द्वारा ग्राम ग्राम कटिण्डा में वन अधिकार तिरंगा पट्टा भूमि को …

Read More »

लखनपुर@हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनपुर 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगदर्री में खाना बनाने के विवाद को लेकर पति ने पत्नी के साथ डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी। लखनपुर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार 8 जुलाई शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थी तेजू राम पिता ननकू राम उम्र 50 वर्ष ग्राम रनपुर …

Read More »

अम्बिकापुर@महापौर व आयुक्त बने मितान,घर पहुंचाया प्रमाण-पत्र

अम्बिकापुर, 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। मुख्यमंत्री मितान योजना अंतर्गत महापौर डॉ. अजय तिर्की व निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा निगम क्षेत्र में 2 जन्म प्रमाण पत्र एवं एक जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र उनके घर जाकर प्रदान किया गया। गौरतलब है कि 7 जुलाई को जयस्तंभ चौक निवासी मनोज गुप्ता द्वारा अपनी जुड़वा बच्चियों के जन्म प्रमाण पत्र, महफूज आलम व …

Read More »

लखनपुर@केंद्र सरकार के विरोध में सरगुजा किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लखनपुर 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। सरगुजा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंहदेव के अगुवाई में जिला व ब्लॉक कांग्रेस के साथ किसान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में 8 जुलाई दिन शुक्रवार को लखनपुर तहसील कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जहाँ बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ पक्षपात कर रसायनिक …

Read More »

अम्बिकापुर@महिला थाने में अधिवक्ता से दुर्व्यवहार

अम्बिकापुर, 08 जुलाई 2022(घटती-घटना)। आम जनता से अच्छा संबंध बनाने की पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई नसीहत पर कितना अमल उनके अधीनस्थ कर रहे हैं, यह अधिवक्ताओं के भड़के आक्रोश से सामने आ रहा है। महिला थाने में एक अधिवक्ता के साथ महिला थाना प्रभारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी अधिवक्ता संघ तक पहुंची और प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ता संघ के …

Read More »