Breaking News

कोरिया

बैकुण्ठपुर@पटना निर्मित गौठान के विरोध में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी करेगा धरना प्रदर्शन

बैकुण्ठपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी जिला कोरिया के तत्वाधान में ग्राम पंचायत पटना में निर्मित हो रहे गौठान को अवैध बताते हुए 10 जून को ग्राम पंचायत पटना के पशु चिकित्सालय के सामने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। उक्ताशय के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना पंचायत में निर्मित हो रहे गौठान को …

Read More »

बैकुण्ठपुर@डॉग स्कॉट की मदद से बाघ के हत्यारे तक पहुंचा विभाग

बाघ के हत्या में चार बने आरोपी जिन्हें भेजा गया जेल -रवि सिंह-बैकुण्ठपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर के अंतर्गत क्षेत्रीय अमले द्वारा पांच जून को भैंस के मृत्यु की सूचना दिये जाने पर पार्क के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।संचालक गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर की जानकारी अनुसार रामगढ़ परिक्षेत्र के …

Read More »

बैकुण्ठपुर @मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय कोरिया दौरा पर कितने विकेट गिरेंगे?

कोरिया के अधिकांश अधिकारी खराब फॉर्म में क्या मुख्यमंत्री सभी का लेंगे विकेट।कोरिया में ओपनर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक के अधिकारियों का फॉर्म खराब।कोरिया जिले के अधिकारियों का फॉर्म इतना खराब है की इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री को भी है।मुख्यमंत्री के कोरिया दौरे से लोगो को काफी उम्मीद व कार्यवाही का रहेगा इंतजार।कोरिया में प्रशासनिक कसावट के लिए …

Read More »

जनकपुर@क्रिकेट प्रतियोगिता में फॉरेस्ट इलेवन जनकपुर की टीम बनी चैम्पियन

-ईस्नु प्रसाद यादव-जनकपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। बड़े-बुजुर्ग हमेशा यही कहते आए हैं कि पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब और खेलोगे-कूदोगे होगे खराब, लेकिन समय और बदलते परिवेश ने पुरानी बातों को बदल कर रख दिया है। जीवन में पढ़ाई के साथ अब खेल का महत्व बहुत बढ़ गया है। खेल से आप मान, सम्मान और पैसा कमा सकते हैं। खेल से …

Read More »

बैकुण्ठपुर@बैगा समाज जनकपुर के तत्वाधान में एक दिवसीय महासम्मेलन संपन्न

बैकुण्ठपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत महंदौली जनपद पंचायत भरतपुर में बैगा सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा.श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा की उपस्थिति में संपन्न हुआ, एक दिवसीय महासम्मेलन मेंहदौली, पंचायत भवन के पास श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, संयोजक रमेश बैगा, सह संयोजक रामखिलावन सिंह कुशरो, डी. एल. भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति …

Read More »

बैकुण्ठपुर@छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

बैकुण्ठपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। महिलाओं को डरने की जरूरत नही, सीधे थाने आयें और रिपोर्ट दर्ज करायें। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कोरिया पुलिस सशक्त है। उक्ताशय के उदगार कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने महिला उत्पीड़न व छेड़छाड़ के मामलों को लेकर व्यक्त किये। महिलाओं और युवतियों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर शासन और सरकार की सख्ती …

Read More »

बैकुण्ठपुर@खोंगापानी एवं नागपुर पुलिस सहायता केंद्र नवीन हाइवे पुलिस चौकी में हुआ तब्दील

-रवि सिंह-बैकुण्ठपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। नवीन जिले को मिली एक और नई उपलब्धि खोंगापानी एवं नागपुर पुलिस सहायता केंद्र नवीन हाईवे पुलिस चौकी में हुआ तब्दील, जिसका लोकार्पण सरगुजा आईजी की उपस्थिति में विधायक गुलाब कमरों के द्वारा किया गया। पुलिस सहायता केंद्र से चौकी बनने पर पुलिस व्यवस्था में आएगी कसावट, बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस चौकी में …

Read More »

बैकुण्ठपुर@स्कूलों की बदली तस्वीर,बच्चों का स्वागत के लिए शासकीय स्कूल सजकर तैयार

आदर्श आंगनबाडिय़ों की सुंदर पेंटिंग से बच्चों का पढाई के प्रति ध्यान आकर्षण की पहल-रवि सिंह-बैकुण्ठपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों का स्वागत करने के लिए कोरिया जिले के 1500 से ज्यादा शासकीय स्कूल नई चमक-दमक के साथ तैयार हैं। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के आकर्षण और बेहतर अधोसंरचना का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। …

Read More »

जनकपुर@घर-घर जाकर समस्याओं का समाधान कर रहा प्रशासन-विधायक

जनकपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लंबित छोटी-बड़ी बहुतप्रतीक्षित मांगों की स्वीकृति कर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। गाँव,गरीब और किसानों के विकास के लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार वचनबद्ध है। उक्त बातें सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर स्थित विश्रामगृह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कही। …

Read More »

मनेन्द्रगढ़@विधायक ने बांटे हितग्राहियों को राशन कार्ड

मनेन्द्रगढ़ 08 जून 2022 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत बड़वाही में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने बड़ी संख्या में हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया।विधायक ने कहा कि हमने जो वायदे किए उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के सभी परिवारों को राशन कार्ड …

Read More »