Breaking News

घटती-घटना

अम्बिकापुर@तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर संपन्न,169 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण

आत्मरक्षा के गुर सीखकर बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास,अतिथियों ने किया सम्मान-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एडवांस ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर 13 से 15 मार्च तक स्थानीय राजमोहिनी देवी सामुदायिक भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 169 बच्चों ने भाग लेकर ताइक्वांडो के विभिन्न तकनीकी गुर सीखे। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत …

Read More »

अम्बिकापुर@वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम स्क्रीन टाइम के सही उपयोग पर जोर

तकनीकी शिक्षा में समय प्रबंधन और नवाचार को लेकर विद्यार्थियों को किया प्रेरित-संवाददाता-अम्बिकापुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्क्रीन टाइम टू टेक्निकल टाइम इन टेक्निकल एजुकेशन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, भारत माता और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना …

Read More »

अम्बिकापुर@मौसम का दोहरा असर,दिन में तेज धूप शाम को बारिश-ओले, किसान चिंतित

मैनपाट में 20 मिनट की ओलावृष्टि,आम-लीची व महुआ की फसल को नुकसान -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी का एहसास हो रहा है,वहीं शाम होते ही मौसम अचानक बदल रहा है। बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो …

Read More »

अम्बिकापुर@एक करोड़ की लागत से लगे नए विद्युत स्तंभ,कई कार्य पूर्ण,कुछ प्रगति पर

अम्बिकापुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शहर में स्ट्रीट लाइटिंग और विद्युत स्तंभ स्थापना के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। साईं मंदिर और चांदनी चौक स्थित टाइमर बॉक्स से बटन दबाकर इन कार्यों की शुरुआत की गई। नई स्ट्रीट लाइटों से रोशन हुई सडकों को देखकर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत …

Read More »

अम्बिकापुर@चैत्र नवरात्रि आज से…मंदिरों में प्रज्ज्वलित होंगे ज्योति कलश

filter: 0; jpegRotation: 90; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; अम्बिकापुर,18 मार्च 2026 (घटती-घटना)। चैत्र नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ हो रही है। इस वर्ष पूरे नौ दिनों का नवरात्र है। नवरात्र को लेकर जिला मुख्यायलय अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में देवी मंदिरों में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नवरात्र के पहले दिन से ही देवी मंदिरों में मातारानी के दर्शन के …

Read More »

बिलासपुर@नसबंदी कांड…11 साल बाद फैसला

सर्जन डॉ. आरके गुप्ता को 2 साल की जेलबिलासपुर,18 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ‘बिलासपुर नसबंदी कांड’ में करीब 11 साल और 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद जिला अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुना दिया है। एडीजे कोर्ट के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने मुख्य आरोपी सर्जन डॉ. आरके गुप्ता को गैर-इरादतन हत्या (धारा 304-ए) और लापरवाही का …

Read More »

रायपुर@12वीं हिंदी पेपर लीक मामला…कार्रवाई में देरी से नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का फूंका पुतला

रायपुर,18 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र के कथित लीक मामले ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए जांच साइबर सेल को सौंप दी है, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई के अभाव …

Read More »

रायपुर@रामकृष्ण हॉस्पिटल में हादसा…रायपुर मेंगटर सफाई के दौरान 3 स्वीपर की मौत

रायपुर,18 मार्च 2026। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश हो गए थे और …

Read More »

बिलासपुर@बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला…

योगी आदित्यनाथ को बताया ‘नकली हिंदू’ बिलासपुर,18 मार्च 2026। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और धार्मिक मुद्दों पर अत्यंत तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बेमेतरा के एक कार्यक्रम से लौटते समय बिलासपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए शंकराचार्य ने सत्ताधारी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा …

Read More »

रायपुर@विधानसभा में खास मेहमान बने 140 आत्मसमर्पित नक्सली…

माओवादी लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा : सीएम साय रायपुर,18 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और विश्वास की नई तस्वीर सामने आई है। बीजापुर और कांकेर जिलों से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर मुख्यधारा में लौटने की खुशी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से आत्मसमर्पण से पहले के …

Read More »