Breaking News

नई दिल्ली@मैं बृजभूषण सिंह का रिश्तेदार नहीं

Share


नई दिल्ली,24 दिसम्बर 2023 (ए)।
रेसलिंग फेडरेशन के नवनिर्वाचन को खेल मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। इस मामले पर अब संजय सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं और बृजभूषण शरण सिंह रिश्तेदार नहीं है। इससे पहले बृजभूषण सिंह ने भी यही बयान देते हुए कहा कि मैं राजपूत हूं और संजय सिंह भूमिहार हैं। संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने के बाद से विवाद देखने को मिल रहा था। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास से ले लिया और बजरंग पुनिया ने अपना पदम श्री वापस कर दिया। इसके बाद खेल मंत्रालय एक्शन में आ गया। खेल मंत्रालय ने भारती कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ राजस्व न्यायालय का बड़ा फैसला : सरकारी सड़क की जमीन से रितेश अग्रवाल को बेदखल करने का आदेश

Share सूरजपुर में सरकारी सड़क पर कब्जे मामले में ट्रिपल स्टोरी भवन पर चला राजस्व …

Leave a Reply